फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

Sat, 20 Jun 2020 05:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कुलगाम के लखड़ीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पूर्व की तरह सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना जारी रखा। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को ढेर कर दिया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः  एक तरफ मस्जिद की पवित्रता तो दूसरी ओर आतंकियों को मारने की चुनौती, फिर दिखा जवानों का अद्भुत पराक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें