सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़
- फोटो : File Photo
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के ज़िरहमा के जंगलों में मंगलवार दोपहर से आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। जानकारी के मुताबिक सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की 21 और सीआरपीएफ की 98 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में हिस्सा लिया था।
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा जिले के जिरहमा के जंगलों में कुछ आतंकियों के मौजूदगी के इनपुट मिले थे जिसके बाद सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों के घेरे में खुद को घिरता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है जबकि अन्य तीन जवान घायल हो गए हैं लेकिन इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़ अभी जारी है। आशंका जताई जा रही है कि मुठभेड़ में दो से आतंकी मौजूद हो सकते है। गौरतलब है कि उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा जिले में भी सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।
सुरक्षाबलों मुठभड़ में लश्कर के तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मारे जाने की पुष्टि की है।