फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में भिड़े दो आतंकवादी संगठन, एक आतंकी मरा, एक जिंदा पकड़ा

Thu, 27 Jun 2019 01:44 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
पकड़ा गया आतंकी आरिफ हुसैन (बाएं), मारा गया आतंकी आदिल (दाएं) - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबहेड़ा से सटे सेरहामा में दो आतंकी गुटों के बीच हुई फायरिंग में अंसार गजवा-तुल-हिंद का एक आतंकी मारा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक आतंकी का शव बरामद कर लिया है। वहीं दूसरे आतंकी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

मारा गया आतंकी आदिल पहले हिजबुल का सदस्य था, लेकिन हाल ही में उसने अंसार गजवा-तुल-हिंद ज्वाइन कर लिया था। बुधवार शाम हिजबुल व अंसार के सदस्यों के आतंकियों के बीच हथियारों को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान हुई फायरिंग में आदिल मारा गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है तथा सर्च अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


जिसमे गुरुवार  तड़के आतंकी आदिल का शव बरामद हुआ। वहीं दूसरे आतंकी आरिफ हुसैन को गोली लगने से वह घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। 
Next
AU ऐप में पढ़ें