फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में दो आतंकी ढेर, जून में 48 और 2020 में अबतक 128 दहशतगर्दों का सफाया

Tue, 30 Jun 2020 07:23 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के वघामा इलाके में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। फिलहाल पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षाबलों और पुलिस द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में तीन दिनों पहले बिजबेहरा में एक पांच साल के मासूम और सीआरपीएफ जवान को मारने वाले दो आतंकियों को मार गिराया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः त्राल के बाद डोडा हुआ आतंक मुक्त, जानिए 1999 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले

बता दें कि जून में अब तक 48 आतंकी मारे गए हैं। पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों के जवानों को आपसी तालमेल के चलते ये ऑपरेशन बिना किसी नुकसान के अंजाम दिए जा रहे हैं। घाटी में इस साल छह ऑपरेशनल कमांडर समेत 128 दहशतगर्दों का सेना सफाया कर चुकी है।
विज्ञापन


हिजबुल मुजाहिदीन को सबसे तगड़ा झटका लगा है। रियाज नायकू, हम्माद खान, जुनैद सेहरई आदि हिजबुल के कमांडरों का खात्मा किया जा चुका है। त्राल में 26 जून को डिवीजनल कमांडर कासिम उर्फ जुगनू के मारे जाने के बाद इलाके से हिजबुल आतंकियों का सफाया हो गया है।

यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान

 

विज्ञापन

सोमवार को मारे गए थे तीन आतंकी

जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने पुंछ का दौरा कर जिले और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा के और अधिक बंदोबस्त करने के निर्देश दिए। 

डीजीपी ने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत है। नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तान की तरफ से लागातार कोशिशें की जा रही है कि बड़ी संख्या में आतंकियों को घुसपैठ कराई जा सके। वहीं पुलिस व अन्य सुरक्षाबल ऐसी कोशिशों को नाकाम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जहां तक कश्मीर की बात है तो इस महीने में आज तक 48 आतंकियों को मार गिराया गया है। इस वर्ष अबतक कश्मीर में 128 आतंकी मारे गए हैं। जिसमें सबसे अधिक संख्या हिजबुल के आतंकियों की है। हिजबुल के 70, जैश के 30, लश्कर के 30 और कुछ अन्य संगठनों के आतंकी मारे गए हैं।

डीजीपी ने बताया कि आज कश्मीर के बिजबेहेरा में भी दो आतंकियों को मार गिराया है। ये आतंकी पांच साल के मासूम बच्चे और सीआरपीएफ जवान के हत्यारे थे। वहीं डोडा जिले को कल आतंकवाद से मुक्त कर दिया गया। वहां के आखिरी कमांडर मार गिराया गया था। 

सबसे अच्छी बात है कश्मीर में नए युवाओं के आतंकी संगठनों में शामिल होने की संख्या काफी कम हुई है। इस समय मात्र 24 नए आतंकी सक्रिय हैं। हमारा प्रयास है कि जम्मू कश्मीर जिसने लंबे समस से आतंकवाद को झेला है, लोगों ने जान गंवाई है, उसे आतंक से मुक्त कराएं। इस मौके पर डीजीपी के साथ आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह, डीआईजी राजोरी पुंछ विकेक गुप्ता, एसएसपी और डीसी पुंछ भी मौजूद थे।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें