फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मुठभेड़ में किया ढेर, अभियान जारी

Wed, 22 Apr 2020 10:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
विज्ञापन
shopian Encounter - फोटो : ANI
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके के मेलहूरा गांव में आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने गांव की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। 

विज्ञापन


घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षाबलों ने उन्हें समर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी आतंकियों ने गोलीबारी जारी रखी तो सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शोपियां के मेलहूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। अभी मुठभेड़ जारी है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें