फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, चार सुरक्षाकर्मी घायल, एक जवान शहीद

Sat, 28 Sep 2019 09:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • सेना ने मार गिराए तीन आतंकवादी
  • मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी घायल
  • दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका
विज्ञापन
बारिश के चलते रोका गया सर्च ऑपरेशन - फोटो : परवेज मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बटोट-डोडा रोड इलाके में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं एक जवान शहीद हो गया और चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि अभी दो आतंकी छिपे हुए हैं। सेना की ओर से कई बार आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है। लेकिन दोनों आतंकी रुक-रुककर फायरिंग कर रहे हैं। सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि आज यानी कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे दो व्यक्तियों ने बटोट-डोडा रोड पर एक नागरिक के वाहन को रोकने की कोशिश की। वाहन चालक को दोनों के हाव-भाव और हुलिये पर संदेह हुआ। उसने इस मामले की जानकारी पास के ही सेना पोस्ट को दी। भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत दोनों संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

भारी बारिश के चलते ऑपरेशन रोका गया। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक बारिश थमते ही सेना ने फिर से ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कस्बे के एक घर में आतंकी घुसे हुए हैं। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।
विज्ञापन


रामबन के बटोट इलाके में एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि सिविल ड्रेस और हाथों में बंदूक लिए तीन आतंकी पड़ोस के घर में घुसे। इस दौरान उस परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। बताया कि आतंकियों ने घर के मालिक को उनके ही घर में कैद कर लिया है। कहा कि सेना के जवानों ने हम लोगों को बचाया।

तीन आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा बल इलाके में ऑपरेशन चला रहे हैं।- डीआईजी सीआरपीएफ पीसी झा, बटोट रामबन

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों पर बेहद सख्त शिकंजा कसा है

बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पिछले एक पखवाड़े के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों पर बेहद सख्त शिकंजा कसा है। दरअसल, सुरक्षाबलों के भारी दवाब के चलते आतंकी तथा उनके मददगार ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) मांद में छिप गए हैं। सुरक्षाबलों ने ऐसी रणनीति बनाई है कि आम लोगों के साथ उसका संपर्क ही न होने पाए। इसके चलते पथराव की घटनाएं भी कम हुई हैं। 

सुरक्षा एजेंसियों के पास मौजूद इनपुट के अनुसार, घाटी में फिलहाल 300 आतंकी सक्रिय हैं। ओजीडब्ल्यू की संख्या छह हजार से अधिक है। यह ओजीडब्ल्यू ही आतंकियों को मदद पहुंचाने के साथ घाटी में हिंसा तथा पत्थरबाजी को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें