फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम मुठभेड़ पर राजनाथ सिंह ने की आपात बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ और इंटरनेशनल बार्डर पर सीजफायर उल्लंघन के बाद गृह मंत्रालय ने उच्च स्तरीय आपात बैठक की है। सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आईबी और रॉ के प्रमुख के साथ इस सभी मामलो पर बैठक की है।
विज्ञापन


बैठक में सोपोर में हो रहे हमलों और कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ पर चर्चा की गई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों से बात की और हर तरह से सर्तक रहने की हिदायत दी।

कश्मीर में लगातर हो रहे हमलों और घुसपैठ की कोशिशों को लेकर गृहमंत्री ने विशेष और कड़े कदम उठाने के आदेश दिए हैं।

एक आतंकी भागने में कामयाब

काजीगुंड। कुलगाम के कोईमु इलाके में रविवार की रात से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस दौरान इलाके के लोगों ने भी आतंकियों का साथ देते हुए उन पर पथराव शुरू कर दिया। इलाके में हालात गंभीर बने हुए है।

सेना और आतंकियों के बीच रविवार देर रात से मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए हैं। मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग के दौरान एक नागरिक की भी मौत हो गई है। बताया जाता है कि आतंकियों की संख्या तीन थी।

इसमें से एक आतंकी गांव वालों की मदद से मौके से भागने में कामयाब हो गया है। सुरक्षा बलों ने पूरा इलाका घेर रखा है। अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों को जानकारी मिली कि कोईमु इलाके में कुछ आतंकी एक घर में पनाह लेकर रह रहे हैं।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर पूरे गांव को घेर लिया। सुरक्षाकर्मियों काशिकंजा जब कसता गया तो आतंकियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस बीच गोलियों की आवाज सुन गांव वालों ने सुरक्षा बलों के ऊपर पथराव शुरू कर दिया। जब तक सुरक्षाकर्मी खुद को सुरक्षित करते, एक आतंकी गांव वालों की मदद से भाग खड़ा हुआ।

समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी थी। बताया जाता है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से उक्त घर में पनाह लिए हुए थे। पिछले कुछ समय में घाटी में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

मच्छेल सेक्टर में घुसपैठ., आतंकी ढेर

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे मच्छेल सेक्टर में रविवार को सेना ने एक और आतंकी को मुठभेड़ में मार गिराया। शनिवार को सेना ने घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया था। सर्च आपरेशन में जंगलों में छिपा एक और आतंकी रविवार को सेना की गोलियों का निशाना बना।

सैन्य प्रवक्ता के मुताबिक मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। शनिवार को मुठभेड़ के बाद रविवार को पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाया गया। इस दौरान छिपे आतंकी ने सेना की टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आतंकी ढेर हो गया। इसके साथ ही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए।

ज्ञात हो कि शनिवार को सुबह पीओके से तीन से पांच आतंकियों के एक दल ने एलओसी पार कर भरतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश की। सेना के सतर्क जवानों ने एलओसी पार संदिग्ध मूवमेंट दर्ज की और भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहे आतंकियों को ललकारा। इस पर आतंकियों के दल ने जवानों पर फायरिंग कर दी। भीषण मुठभेड़ के दौरान सेना ने एक घुसपैठिये को मार गिराया।

सूत्रों के अनुसार एलओसी पार से घुसपैठ की कोशिशों में तेजी आने के इनपुट मिलने के बाद से सेना की ओर से सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें