फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा में मुठभेड़, लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकी फंसे

Sat, 02 May 2020 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
विज्ञापन
हंदवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शुक्रवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ को लेकर माना जा रहा है कि लश्कर ए ताइबा के टॉप कमांडर हैदर समेत तीन आतंकी फंसे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि हैदर अपने साथियों के साथ एलओसी से घुसपैठ कर आए किसी ग्रुप को रिसीव करने जा रहा था। इसी दौरान इन्हें ट्रैक कर लिया गया। 

विज्ञापन


पहली मुठभेड़ दोपहर में हुई। इस दौरान आतंकी भाग निकले थे। इसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो शाम को फिर मुठभेड़ शुरू हो गई जो देर शाम तक जारी थी।सुरक्षाबलों को शुक्रवार दोपहर हंदवाड़ा के रजवाड़ा वडरबाला जंगल क्षेत्र में आतंकियों की मूवमेंट की सूचना मिली थी। 

इसके आधार पर सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), 92 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने इलाके में साझा तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त करते हुए जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम आतंकियों के करीब पहुंची तो उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। 
विज्ञापन


कुछ देर तक चली मुठभेड़ के बाद आतंकी भाग निकले। इसके बाद फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया। इस दौरान भाग निकले आतंकियों को फिर सुरक्षा बलों ने घेर लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान दोबारा मुठभेड़ शुरू हो गई। देर रात गोलीबारी थम गई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें