फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़ में हिजबुल के दो आतंकी ढेर, मारा गया रियाज नायकू का करीबी इरफान

Tue, 26 Nov 2019 10:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने पछार राजपुरा के पास मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन दो आतंकियों को ढेर कर दिया। एक आतंकी सोमवार देर शाम और दूसरा मंगलवार सुबह मारा गया।

विज्ञापन


मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नाइरा टहाब पुलवामा निवासी इरफान अहमद शेख और लितर पुलवामा निवासी इरफान अहमद राथर के तौर पर हुई है। दोनों आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से संबंधित थे। इरफान अहमद शेख हिजबुल का कमांडर था और अप्रैल, 2016 से इलाके में सक्रिय था। इरफान अहमद राथर नवंबर, 2017 से सक्रिय था।  

सोमवार देर शाम पछार राजपुरा में सुरक्षाबलों ने नाके के दौरान एक लोड कैरियर को जांच के लिए रोका। अचानक इसमें सवार दो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी और दोनों पास में सेब के बगीचे की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मार गिराया गया। वहीं दूसरे आतंकी की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अंधेरा होने पर ऑपरेशन रोक दिया गया। मंगलवार अल सुबह फिर से तलाशी शुरू की गई। इस दौरान दूसरे आतंकी को भी मार गिराया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

वहीं अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार के बागी-मेहताब इलाके के बशीर अहमद कुरैशी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उसे छानपोरा इलाके से पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह श्रीनगर में विशेषकर सौरा इलाके के आंचर में देशविरोधी हिंसक प्रदर्शन में शामिल था। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उसका अलगाववादियों से नाता था।

पुलिस और सुरक्षा बलों पर पथराव करने और देशविरोधी प्रदर्शन करने के लिए युवकों को उकसाने में उसकी अहम भूमिका थी। उसने गैरकानूनी बैठकें और हिंसक प्रदर्शन आयोजित करने में भी भूमिका निभाई। इस मामले में जांच जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें