फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: लश्कर के 12 लाख के इनामी कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद 2 घायल, 3 जगह मुठभेड़ जारी

Thu, 27 Sep 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर में चल रहे एनकाउंटर में मोर्चा संभाले पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार तड़के तीन जगह एक साथ आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसमें सुरक्षाबलों ने लश्कर के कमांडर आसिफ अहमद मलिक को मार गिराया। वहीं श्रीनगर में भी तड़के आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ शुरू हो गईं। जिसमें एक स्थानीय नागरिक के मारे जाने की सूचना मिली है। इसके साथ ही बुडगाम में भी आतंकियों की तलाश में कासों लगाया गया जिसमें बाद में आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं मुठभेड़ अभी भी जारी है।
विज्ञापन


इस दौरान श्रीनगर, अनंतनाग,कुलगाम और बुडगाम में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गईं है। इसके साथ ही रेल सेवा को भी बारामुला से काजीगुंड तक बंद कर दिया गया है। सूत्रों कि माने तो अनंतनाग के काजीगुंड में हुई मुठभेड़ में एक सुरक्षाबल शहीद हुआ है। वहीं दो जवानों के घायल होने की भी सूचना है।     

गुरुवार तड़के आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर कश्मीर ने सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान अनंतनाग के काजीगुंड में लश्कर कमांडर छोटा लश्करी उर्फ आसिफ मलिक उर्फ अबू उसामा मारा गया। वहीं सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। इस मुठभेड़ में सेना के 19 आरआर के जवान हैप्पी सिंह शहीद हो गए। वहीं इसी यूनिट के दो जवान भोपिंदर सिंह और कुलवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायर में श्रीनगर में नागरिक की मौत, हुआ भारी पथराव

एनकाउंटर के दौरान श्रीनगर में हुई पत्थरबाजी - फोटो : बासित जरगर
उधर श्रीनगर के नूरबाग में आतंकियों के एक घर में छिपे होने कि सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने तड़के घेराबंदी करके ऑपरेशन शुरू कर दिया था। इस दौरान आतंकियों ने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक स्थानीय नागरिक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं आतंकियों कि तरफ से भारी गोलाबारी जारी है। जिसका सुरक्षाबल मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। वहीं श्रीनगर में मुठभेड़ के बीच पत्थरबाजों की सुरक्षाबलों से झड़प हो गईं। इस दौरान जवानों ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा।          

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें