आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि इनमें से एक आतंकी पाकिस्तानी आतंकी संगठन तश्कर-ए-तैयबा का है जिसका नाम उस्मान है। ये हाल ही में हुए सोपोर हमले में भी शामिल था। उस हमले में एक सीआरपीएफ का जवान शहीद हुआ था और एक नागरिक भी मारा गया था।
बुधवार की शाम को आतंकियों ने भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई तथा पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड में एक स्थानीय तथा एक पाकिस्तानी आतंकी शामिल था। इस हत्याकांड के बाद से सुरक्षा बलों की ओर से पूरे उत्तरी कश्मीर में अभियान चला रखा गया है ताकि हमलावर आतंकियों को ढूंढकर उनका सफाया किया जा सके। इसी कड़ी में सोपोर में भी आतंकियों को ढूंढ निकालने में सफलता मिली।