फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: बड़गाम में घिरे तीन आतंकी, इलाके में हिंसक प्रदर्शन

Tue, 11 Jul 2017 11:37 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के मागाम इलाके में सुरक्षा बलों ने दो-तीन आतंकियों को घेर लिया है। सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है ताकि आतंकी भाग न निकलें। इस बीच मुठभेड़ शुरू होते ही ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया ताकि आतंकियों को भागने में मदद मिल सके। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मागाम इलाके के रेडबुग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेरेबंदी व तलाशी अभियान (कासो) चलाया। श्रीनगर व बडगाम की एसओजी टीम के साथ ही सेना की 2 राष्ट्रीय रायफल्स ने आपरेशन चलाया तो घेराबंदी सख्त होता देख घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

इस पर जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों ओर से देर रात तक फायरिंग होती रही। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने पूरे गांव को घेर रखा है। प्रदर्शनकारियों को मुठभेड़ स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें