फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी ढेर, अनंतनाग में एक दहशतगर्द घिरा

Sat, 09 Apr 2022 08:45 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, जम्मू-कश्मीर

सार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराने में सफलता हासिल की है। सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चला रखा है। 
विज्ञापन
security forces - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हासिल की है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कुलगाम के सिरहामा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी है। 

सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में तिबंधित आतंकी संगठन 'लश्कर-ए-तैयबा' का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया है। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार अभी तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि अनंतनाग के सिरहामा इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर निसार डार मारा गया। उधर, अनंतनाग में लश्कर का आतंकी फंसा हुआ है। कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि अनंतनाग के कुछ हिस्सों में एहतियात के तौर पर इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें