फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: मुठभेड़ में सेना ने ढेर किए 4 आतंकी, 2 जवान भी शहीद

Sun, 12 Feb 2017 07:37 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर में रविवार सुबह से ही सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के येरीपोरा इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक सेना को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


इसके बाद सेना की 1 राष्ट्रीय रायफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 18वीं बटालियन के जवानों द्वारा कुलगाम के येरीपोरा इलाके में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। 

सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों की ओर से फायरिंग की गई जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 4 आतंकियों के मारे गए है। 
विज्ञापन

आतंकियों से लोहा लेते सेना क 2 जवान शहीद

मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
सेना के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में मारे गए चारो आतंकियों से 4 एके-47 राइफल बरामद हुई है। सेना के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों से लोहा लेते हुए सेना के 2 जांबाज जवान शहीद हुए हैं। साथ ही 2 अन्य जवान घायल हैं। 
  सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मारे गए आतंकियों से 4 एके-47 राइफल बरामद की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक आतंकियों के खिलाफ कुलगाम के येरीपोरा में कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया है।
विज्ञापन

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव

मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo
जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान हुए पथराव के बाद मौके पर मौजूद सीआरपीएफ के जवानों द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान नागरिकों की सुरक्षा बलों के साथ हिंसक झड़प में 30 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। पूरे इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी महीने में भी दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के पास आवूरा गांव में सेना और पुलिस द्वारा 3 आतंकियों को ढेर कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मारे गए इन आतंकियों से 3 एके-47 राइफल बरामद हुई थी। इस ऑपरेशन के दौरान भी सुरक्षाबलों पर पथराव होने की बात सामने आई थी।

सूचना के मुताबिक सेना को इस इलाके में 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद जब एसओजी और सेना के जवानों द्वारा सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था उसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद जवानों द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई थी। सेना की इस कार्रवाई के दौरान इन आतंकियों को मार गिराया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें