फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sopore Encounter: सागीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके को कराया जा रहा खाली

Thu, 07 Nov 2024 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस और 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की एक संयुक्त टीम आतंकियों से मुकाबला कर रही है। मुठभेड़ के बाद इलाके को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोपोर के सागीपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस और 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) की एक संयुक्त टीम आतंकियों से मुकाबला कर रही है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जवान मुठभेड़ स्थल से नागरिकों को हटा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी को लेकर मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सेना और पुलिस ने पानीपुरा, सोपोर, बारामूला में एक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी गई, शिकंजा कसते देख आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

इससे पहले मंगलवार देर रात एक सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने लोलाब के जंगलों में ऑपरेशन शुरू किया था। घेराबंदी के दौरान दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की थी। अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबल काफी एहतियात के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए थे। पूरी रात रुक-रुक कर फायरिंग होती रही थी, इसी दौैरान एक आतंकी मारा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें