फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, सेना का जवान शहीद, एसपीओ की गई जान

Tue, 21 Jan 2020 12:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के ख्रीव में मंगलवार को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए। इनमें एक सेना का जवान और दूसरा पुलिस का एसपीओ था। मुठभेड़ में दो आतंकियों के भी मारे जाने की सूचना है लेकिन अब तक उनके शव बरामद नहीं किए जा सके हैं। ऑपरेशन देर शाम तक जारी था।

विज्ञापन


सुरक्षाबलों को मंगलवार को ख्रीव के जंतरंग इलाके में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो-तीन आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस आधार पर सेना की 50 राष्ट्रीय राइफ ल्स, सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों द्वारा सुबह करीब ग्यारह बजे इलाके की घेराबंदी की गई। साथ ही बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। 

भारी बर्फबारी और जंगल क्षेत्र होने के चलते सुरक्षाबलों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान घेरा सख्त होने पर वहां एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर बाद फायरिंग रुक गई। इस बीच दो आतंकियों के मारे जाने की भी सूचना आई लेकिन तलाशी के दौरान किसी का शव बरामद नहीं हो पाया।
विज्ञापन


ऑपरेशन में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ राजोरी निवासी शाहबाज अहमद शहीद हो गया। शाहबाज उस टीम में शामिल था, जो शुरू में मकान में दाखिल हुई थी। बाद में उससे संपर्क नहीं हो पाया। माना जा रहा है कि शुरू में ही उसे गोली लग गई और वह शहीद हो गया। इस दौरान सेना की 50 आरआर का सिपाही राहुल भी शहीद हो गया, जो उत्तराखंड का बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है। सोमवार को शोपियां में हुई मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर वसीम वानी, भगोड़े एसपीओ आदिल शेख समेत तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। आदिल 29 सितंबर, 2018 को जवाहर नगर श्रीनगर से पीडीपी के पूर्व विधायक एजाज मीर के घर से सात एके-47 राइफल और एक पिस्टल लेकर फ रार हुआ था। इसके बाद वह हिजबुल में शामिल हो गया था।

विज्ञापन

कल शोपियां में मारे गए आतंकवादियों में से एक आदिल शेख है। यह शोपियां का ही रहने वाला था। यह जम्मू-कश्मीर पुलिस में एसपीओ के पद पर भी रह चुका था। जहां से भाग कर यह आतंकी संगठन हिजबुल में शामिल हो गया था।

इसने 29 सितंबर 2018 को जवाहर नगर श्रीनगर से पीडीपी के तत्कालीन विधायक अजाज मीर के घर से 8 हथियार लूटे थे। दूसरा आतंकी वसीम वानी है। यह भी शोपियां का ही रहने वाला था। तीसरे आतंकी की पहचान जहांगीर मलिक के रूप में हुई है। वह पुलवामा जिले के अचेन इलाके का रहने वाला था।
 
इससे पहले 12 जनवरी को पुलवामा के त्राल में सेना ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया था। मारे गए आतंकियों में हिजबुल मुजाहिद्दीन का कमांडर हमाद खान भी शामिल था। हमाद का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी रही।

बता दें कि आतंकी सबजार अहमद भट्ट के मारे जाने के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन ने आतंकी हमाद खान को कश्मीर में आतंकवाद फैलाने की जिम्मेदारी दी थी। साथ ही उसे नया कमांडर बनाया था। आतंकी हमाद त्राल का रहने वाला था। यह आतंकी हिजबुल के पूर्व कमांडर बुरहान वानी के साथ घाटी में आतंक फैलाने का काम कर चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें