फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

Mon, 09 Mar 2020 12:04 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने पुष्टि की कि शोपियां जिले के खाजपुरा रेबन इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच आज सुबह हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर किया गया। उनके शव बरामद कर लिए गए हैं और पहचान की जा रही है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ऑपरेशन के तहत जैसे ही सुरक्षाबल संदिग्ध इलाकों की ओर बढ़ने लगे, वहां छुपे आतंकियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है।

इसी बीच अवंतीपुरा पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों लोग त्राल क्षेत्र में आतंकवादियों को आश्रय देते थे साथ ही बाकी की तरह की मदद भी मुहैया कराते थे।
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के वाथू गांव में रविवार शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को इस बात के पुख्ता सबूत मिले थे कि वाथू गांव में कुछ आतंकी मौजूद हैं। 

इसके बाद 62 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन व जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दी।

रविवार को पाकिस्तान ने दागे थे मोर्टार 
मालूम हो कि नियंत्रण रेखा पर तीन दिन की खामोशी के बाद रविवार को एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने कीरनी और कस्बा से सटे इलाकों में सेना की चौकियों के साथ ही रिहाइशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागे थे। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। 

विज्ञापन

सेना ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके चलते करीब 40 मिनट बाद पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी बंद कर दी गई। गोलाबारी में कहीं भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार जिले में तीन चार-दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी रविवार देर शाम करीब पांच बजे थमी, तो 5:40 बजे के करीब जिले के कीरनी और कस्बा में पाकिस्तानी सेना ने मोर्टार से सेना की चौकियों के साथ ही रिहाइशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू कर दी। 

सेना ने भी उसी क्रम में जवाब देना शुरू कर दिया। इसके चलते करीब 6:20 बजे पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी बंद हो गई। गौरतलब है कि इससे पूर्व तीन दिन पहले पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले के मनकोट सेक्टर में भी गोलाबारी की थी। इसका सेना ने जवाब दिया। 

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना की मंशा खराब मौसम का लाभ उठाकर आतंकियों को भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने की है, लेकिन उसकी मंशा पर पानी फिर गया और नुकसान से बचने के लिए उसे गोलाबारी बंद करनी पड़ी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें