फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में आतंकियों की तलाश में चला तलाशी अभियान, गुलपुर सेक्टर के खड़ी और करमाड़ा में पाक ने दागे मोर्टार

Wed, 27 May 2020 11:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के गुफबाल किमोह में बुधवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि किसी आतंकी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


एक राष्ट्रीय राइफल और कुलगाम एसओजी की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुबह अभियान शुरू कर किया, जो कुछ घंटे चला। बाद में अभियान समाप्त कर दिया गया।

घुसपैठ कराने को गुलपुर सेक्टर के खड़ी और करमाड़ा में पाकिस्तान ने दागे मोर्टार
पाकिस्तान घुसपैठ कराने के लिए लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। बुधवार की शाम पाकिस्तान ने पुंछ के गुलपुर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए खड़ी और करमाड़ा में मोर्टार दागे। 

इसके पहले मंगलवार की रात पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में नियंत्रण पर तीन घंटे बीएसएफ की चौकियों पर गोलाबारी की। सेना और बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है
विज्ञापन


 
विज्ञापन

पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने बुधवार की शाम साढ़े सात बजे नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों और सटे इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागना शुरू कर दिया। अचानक मोर्टार दागे जाने से जहां रिहायशी लोगों में दहशत फैल गई 

वहीं सेना ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। गोलाबारी शुरू होते ही रिहायशी इलाकों के लोग दहशत में आ गए और घरों तथा बंकरों में घुस गए। लोगों ने बताया कि पाकिस्तान की बौखलाहट इतनी बढ़ गई है कि अब वह रिहायशी इलाकों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें