फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सेना और आतंकियों में फिर हुई मुठभेड़, बच कर भाग निकले आतंकी

Tue, 01 May 2018 10:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
indian army - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला, बांदीपोरा और सोपोर में सुरक्षाबलों ने संयुक्त सर्च आपरेशन चलाया। अभियान के दौरान आतंकियों और सेना के बीच रहीमगुंड में मुठभेड़ हुई जिसकी आड़ में दहशतगर्द फरार होने में कामयाब हुए। 

विज्ञापन


इन इलाकों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर यह आपरेशन चलाया गया। बारामुला जिले के ओल्ड टाउन में आतंकियों ने तीन स्थानीय युवकों को मौत के घाट उतारा दिया था। जिसके बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीमें आतंकियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।

 मंगलवार दोपहर बांदीपोरा जिले के हाजिन के शाहगुंड में सुरक्षाबलों द्वारा एक साझा तलाशी अभियान चलाया गया। दोपहर करीब 2 बजे जब सेना के कुछ जवान एक सिविल वाहन में सवार होकर रहीमगुंड मोहल्ले में दाखिल हुए उस ही वक्त मस्जिद से दो आतंकी बाहर निकल रहे थे।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों को देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी की आड़ में आतंकी चकमा देकर फरार हो गए। जिसके बाद इनकी तलाश में अभियान चलाया गया। इसी तरह बारामुला जिले के सोपोर में भी कासो चलाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सेना की 52 आरआर, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम को सोपोर के चंखान में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिस पर सेना का ज्वाइंट सर्च आपरेशन चल रहा है जो खबर लिखे जाने तक जारी था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें