जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हो रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 3से 4 आतंकी छिपे हुए हैं। इस मुठभेड़ में अभी तक एक आतंकी ढेर हो गया है और दो से तीन आतंकियों के घर में छिपे होने की आशंका है।
वहीं सूत्रों के मुताबिक ये खबर आ रही है कि इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ गया है। हालांकि सेना की ओर से इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल आतंकियों पर काबू पाने के लिए एनकाउंटर जारी है।
दक्षिणी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार तड़के को सुरक्षा बलों तथा अलगाववादी आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो अभी तक जारी है। पुलिस के अनुसार, सुरक्षा बलों को कुपवाड़ा जिले के सालकूट गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया था।