फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: त्राल में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी घिरे

Sun, 07 Apr 2019 11:00 AM IST
रचना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार शाम मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबल सोमवार सुबह से ही इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद से ही सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। जिसके बाद शाम को यहां आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो यह मुठभेड़ त्राल के रेशी मोहल्ले में शुरू हुई है। माना जा रहा है कि तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 180 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम इस मुठभेड़ को लीड कर रही है।  

             
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है ताकि आतंकी मौके का फायदा उठाकर भाग न निकलें। एसएसपी अवंतीपोरा ताहिर सलीम ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि दो से तीन आतंकी फंसे हुए हैं। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध शुरू कर दिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें