फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकरनाग में जैश के दो आतंकी ढेर, मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी

Tue, 28 May 2019 02:29 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जैश ए मोहम्मद के एक पाकिस्तानी समेत दो आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।
विज्ञापन


कोकरनाग के खारपोरा और काशवन के बीच के जंगल क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की सुरक्षा बलों को सूचना मिली। सूचना के आधार पर सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर ली और साझा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर फरार होने की कोशिश की।  

 पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त अनंतनाग के फैसल नजीर मीर के रूप में हुई है। दूसरा आतंकी पाकिस्तानी था। फैसल हाल ही में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था। 
विज्ञापन


पुलिस रिकार्ड के अनुसार पाकिस्तानी आतंकी सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले के कई मामलों में शामिल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि गत वीरवार को सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले में अंसार गजवा-तुल- हिंद प्रमुख जाकिर मूसा को मार गिराया था। 

सोपोर में नागरिक को मारी गोली
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिला के सोपोर के जलूरा में आतंकियों ने मंगलवार की रात एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। उसकी शिनाख्त फिरोज अहमद गोजरी के रूप में हुई है। उसे जिला अस्पताल हंदवाड़ा में भर्ती कराया गया है। इससे पहले सोमवार को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके के बाबागुंड में आतंकियों ने फल कारोबारी अब्दुल मजीद शाह की गोली मारकर हत्या कर दी। बताते हैं कि वह हिजबुल मुजाहिदीन का पूर्व आतंकी था। समर्पण करने के बाद उसने फलों का कारोबार शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें