फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में किया सीजफायर उल्लंघन 

Tue, 28 May 2019 03:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हीरानगर/जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में सोमवार की रात एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। रात 11 बजे पाकिस्तान की बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) पप्पू चक से बीएसएफ की चांदवां पोस्ट पर पांच से छह राउंड फायर किए गए।

विज्ञापन


हालांकि, इसमें किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है। ज्ञात हो कि सीमा पर इन दिनों डिच बनाने का काम जारी है जिसे पाकिस्तान बार-बार बंद कराने की कोशिश कर रहा है। मई माह में ही हीरानगर सेक्टर में चांदवां पोस्ट को पांचवीं बार निशाना बनाकर संघर्ष विराम का पाकिस्तान ने उल्लंघन किया है। 

बता दें कि, इससे पहले एलओसी पर नौशेरा सेक्टर के पुखरणी गांव में शनिवार देर रात पाकिस्तानी सेना के स्नाइपर शॉट से एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर में भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। जिसका बीएसएफ के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। 
विज्ञापन


घायल की पहचान मोहम्मद इसहाक निवासी पुखरणी के रूप में हुई थी। शनिवार रात को वह घर के बाहर शौच के लिए गया था। इस दौरान पाकिस्तानी स्नाइपर शॉट से वह घायल हो गया। गोली उसकी कमर में लगी थी। जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे राष्ट्रीय राइफल बटालियन लाम के सब सेंटर पहुंचाया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला अस्पताल नौशेरा रेफर कर दिया।  इसके बाद बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हीरानगर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा पार पप्पू चक पोस्ट से 80 विंग चिनाब रेंजर्स ने चांदवा पोस्ट पर शनिवार देर रात पांच-छह राउंड फायर किए। बीएसएफ की 19 बटालियन के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें