बता दें कि 13 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया था। इस हमले में एक एसपीओ शहीद हो गया था, जबकि एक अन्य एसपीओ गंभीर रूप से घायल हुआ था। आतंकियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था जब एसपीओ विशाल सिंह और कुशेद इकबाल ड्यूटी पर थे। इसी दौरान आतंकियों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया और दोनों एसपीओ के हथियार लेकर भाग गए।
आतंकियों की पहचान बशारत अहमद और आशिक हुसैन के रूप में हुई है। बशारत अहमद आत्मसमर्पण कर चुके एक आतंकवादी का भाई है। जबकि आशिक हुसैन दुष्कर्म का आरोपी है। वह हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था।