फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कस्बा-कीरनी सेक्टर में फिर बरसाए गोले, पुंछ के दौरे पर पहुंचे उपराज्यपाल के सलाहकार

Fri, 17 Apr 2020 12:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : ANI
विज्ञापन

दुनिया कोरोना से जंग लड़ रही है लेकिन पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने में जुटा है। आज यानी कि शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कस्बा-कीरनी सेक्टर में सघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से भारी गोलाबारी की जा रही है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दे रही है। उधर, उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान पुंछ के दौरे पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार आधी रात पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर गुलपुर सेक्टर में लगभग चार घंटे गोले बरसाए। इसके बाद गुरुवार सुबह कीरनी व कस्बा में अग्रिम चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। लोगों को बंकर में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार-गुरुवार रात लगभग एक बजे से सुबह चार बजे तक जिले के गुलपुर सेक्टर में करीब चार घंटे तक भारी गोलाबारी की। पाकिस्तान ने सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार और यूनिवर्सल मशीन गनों से गोलाबारी की। इसके बाद सुबह पौने दस बजे से कस्बा और कीरनी सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों पर मोर्टार दागे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा खोड़ी में 45 मिनट तक पाकिस्तान ने की फायरिंग

राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर के बाबा खोड़ी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब पौने बारह बजे पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी शुुरू कर दी। सेना की चौकियों को निशाना बनाते हुए यह कार्रवाई करीब साढ़े 12 बजे तक चलती रही। सीमा पर तैनात जवानों ने भी गोलाबारी का जवाब दिया।

घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान करता है फायरिंग
पाकिस्तानी सेना की तरफ  से आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए लगातार नियंत्रण रेखा पर हर दिन भारी गोलाबारी की जा रही है लेकिन सेना की चौकसी के चलते घुसपैठ की हर कोशिश नाकाम हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें