फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: त्राल में जैश का पाकिस्तानी आतंकी ढेर, मुठभेड़ में एसओजी का एक जवान भी घायल

Fri, 09 Nov 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने जैश के पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया। इसमें एसओजी का एक जवान घायल भी हुआ है। एक सूचना के आधार पर शुक्रवार सुबह सेना की 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 180 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी त्राल द्वारा डार गनईगुंड इलाके की घेराबंदी की गई। साथ ही घर-घर की तलाशी शुरू की गई। इलाके में घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।

विज्ञापन


गोलीबारी से जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसमें आग लग गई। आग लगते ही आतंकी भागकर पास के इलाके में छिप गए। वहां से वे लगातार सुरक्षा बलों पर फायरिंग करते रहे। कुछ देर बाद सुरक्षाबलों को एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हाथ लगी। मुठभेड़ में एसओजी का जवान जैल सिंह घायल हो गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

मारे गए आतंकी ने कई घटनाओं को दिया था अंजाम
पुलिस ने आतंकी के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए आतंकी से हथियार और गोला बारूद के अलावा अन्य सामग्री भी बरामद हुई है। बरामद चीजों से यह पता चला है कि मारा गया आतंकी पाकिस्तानी था, जिसका कोड नाम अनवर था। वह आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का था। इलाके में उसके द्वारा कई गतिविधियों को अंजाम दिया जा चुका था।
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी के अनुसार इलाके में ऑपरेशन जारी है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है कि कहीं और आतंकी इलाके में तो छिपे नहीं हैं। पुलिस द्वारा एक बार फिर लोगों से अपील करते हुए मुठभेड़ स्थल से दूर रहने को कहा गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें