फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: शोपियां मुठभेड़ में एक और आतंकी मारा गया, अबतक पांच हुए ढेर, ऑपरेशन जारी

Sun, 07 Jun 2020 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अबतक पांच आतंकी मारे गए हैं। अभी ऑपरेशन जारी है। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए प्रशासन ने शोपियां और कुलगाम जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के रेबन गांव में आतंकी छिपे हैं। सूचना के आधार पर सेना की 1-आरआर, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की।

खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात भी कही। लेकिन आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। अभी तक पांच आतंकी मार गिराए गए हैं। फिलहाल अभी मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

घाटी में अशांति फैलाने की नापाक हरकतें करने में जुटा है पाकिस्तान

उधर, घाटी में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान लगातार नापाक हरकतें करने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान ने एक ऐसी ही नापाक हरकत 3 जून की रात में भी की। उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना के गश्ती दल ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह को घुसपैठ करने की कोशिश करते हुए देखा।

आनन-फानन में जवानों ने मोर्चा संभाला। सेना की कार्रवाई से दुबक कर आतंकी वापस पाकिस्तान की ओर भाग गए। इस दौरान जान बचाकर भागे पाकिस्तानी आतंकी सर्दियों के कपड़े, बैटरी और अन्य उपकरण छोड़ गए।

बता दें कि उत्तरी कश्मीर में आतंकियों की ओर से घुसपैठ की लगातार कोशिशें की जा रही हैं। पाकिस्तानी सेना आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए कवर फायर भी दे रही है। वहीं खुफिया सूचना के आधार पर सतर्क सेना, आतंकियों और पाकिस्तान की इन नापाक हरकतों को नाकाम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें