फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़, गांदरबल में जवानों ने मार गिराया एक और आतंकी

Tue, 01 Oct 2019 11:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। सेना ने इलाके की घेराबंदी की। इसके बाद आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने आतंकियों से समर्पण करने की अपील की है। बावजूद इसके आतंकी फायरिंग कर रहे हैं जिस पर सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय सेना ने एक आतंकी को मार गिराया है। भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं सेना की ओर से चलाया गया ऑपरेशन अभी जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में ही शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सेना, सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाकर एक आतंकी को मार गिराया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें