फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कुलगाम-शोपियां में इंटरनेट सेवा बंद, दो आतंकी ढेर

Mon, 25 May 2020 11:18 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : साकिब नबी
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो आतंकी मारा गया है। इस ऑपरेशन को सेना की 34 आरआर, सीआरपीएफ और कुलगाम पुलिस अंजाम दे रही है। वहीं मुठभेड़ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके मद्देनजर प्रशासन ने कुलगाम और शोपियां जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी है।

विज्ञापन


आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है।

बता दें कि सुरक्षाबलों को जिले के मीरवानी हपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की।
विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का आंतकियों से सामना हुआ। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई है। अभी दोनों ओर से फायरिंग हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें