फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ओल्ड पेंशन पर कर्मी एकजुट महीने में होंगी चार बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
-राष्ट्रीय स्तर पर जम्मू-कश्मीर के कर्मचारियों को मिलेगा पक्ष रखने का मौका
विज्ञापन

- ओपीएस के साथ ही यूपीएस पर भी होगी चर्चा
- यूपीएस में दस साल सेवाकाल वालों को है पेंशन का प्रावधान
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ओल्ड पेंशन बहाली के लिए देश भर के कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। एनपीएस कर्मचारी एसोसिएशन ने राष्ट्रीय स्तर पर महीने में चार बैठकों का फैसला किया है। इस क्रम में जल्द ही जम्मू-कश्मी में बैठक होने वाली है। इसमें ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी अपनी प्रतिक्रिया रखेंगे। न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) कर्मचारी एसोसिएशन ने बैठक में सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाने की तैयारी की है। प्रदेश में सवा लाख कर्मचारी हैं। इनमें से 2010 के बाद सरकारी नौकरी में आने या नियमित होने वाले कर्मियों को पुरानी पेंशन से वंचित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने अब इन कर्मियों को एनपीएस से राहत देते हुए एक सितंबर तक यूनिवर्सल पेंशन स्कीम (यूपीएस) में शामिल होने का मौका दिया है। बैठक में कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन के अलावा यूपीएस के लिए भी जागरूक किया जाएगा, ताकि सितंबर माह के खत्म होने से पहले कर्मचारी यूपीएस का हिस्सा बन सकें।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रफीक मलिक ने बताया कि बैठक के लिए जगह चिह्नित करने पर विचार चल रहा है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष हिस्सा लेंगे और कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन सहित यूपीएस के बारे में जागरूक करेंगे। बैठक में कर्मचारी ओल्ड पेंशन के आंदोलन को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें