जम्मू। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू ने सेमिनार आयोजित कर नीजि संस्थानों के कर्मचारियों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। ये सेमिनार जय बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड सांबा और जमकाश व्हीकल्स, जम्मू में आयोजित हुए। सेमिनार में पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में बताया गया व निजी उद्यमों के कर्मचारियों से इनका लाभ उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि नई योजना से 1.92 करोड़ नए कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है और इसका लक्ष्य 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियां काे सृजित करना है।सेमिनार में 60-70 हितधारकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। संवाद