सीएम से जारी करने की मांग की, दिहाड़ीधार मजदूर हो नियमित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पेंशनरों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए। केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी है। पहली जनवरी से इसका लाभ कर्मचारियों को दिया जाए। यह बात नेशनल मजदूर कांफ्रेंस के अध्यक्ष सुभाष शास्त्री ने कही।
उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मांग की है कि कर्मचारियों को राहत दी जाए। पहले भी कई बार डीए जारी करने के लिए मांग कर चुके हैं। इसके अलावा बेसिक वेतन में भी इजाफा किया जाए। उन्होंने कहा कि दिहाड़ीधार कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इसके लिए पालिसी बनाई जाए। कम से कम इन कर्मचारियों को 600 रुपये दिहाड़ी दी जाए।
पेंशनरों को मेडिकल भत्ता भी एक हजार रुपये तक दिया जाए। इस मौके पर बाबू खजुरिया, बीएस जमवाल, सुरिंद्र कुमार, रमेश शर्मा, राम सिंह, रमन शर्मा, पूर्व सरपंच सुखदेव सिंह, दर्शन बाबा, चमन लाल, विनोद कुमार, अनिल गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।