फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज बिजली कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, कामकाज हो सकता ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
- रात 12 बजे से लेकर बुधवार शाम पांच बजे तक जारी रहेगी हड़ताल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जेएंडके इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एसोसिएशन की ओर से नियमितिकरण प्रक्रिया शुरू नहीं होने के विरोध में कर्मचारियों से लेकर अधिकारी तक मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार शाम पांच बजे तक कामकाज ठप रखेंगे।
कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग की जा रही है मगर अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इस बारे में कई बार सरकार को भी अवगत करवाया गया, मगर कुछ नहीं हुआ। अब कर्मचारी हड़ताल पर उतरे हैं और कामकाज ठप रखेंगे। हड़ताल के कारण सर्दी के मौसम में बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों को परेशानी पेश आ सकती है। यूनियन के महासचिव टिक्कू ने कहा कि कुल 27 हजार से ज्यादा कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। इसमें कर्मचारी यूनियन भी भाग लेगी।
विज्ञापन

पहले भी यूनियन की ओर से काम छोड़ो हड़ताल की जा चुकी है। इस दौरान अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया कि कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। साथ ही विभाग में खाली चल रहे पदों को भरा जाएगा। मगर इस पर कार्रवाई नहीं हो पाई। अब फिर से कर्मचारी हड़ताल कर अपना विरोध जताएंगे। इसमें अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक शामिल होंगे।
विज्ञापन



शेड्यूल कट लगने का क्रम जारी
शेडयूल कट लगने का क्रम जारी है। लोड बढ़ने से बिजली ढांचे को गर्म हो रहा है। इससे नुकसान हो रहा है। अब कर्मचारियों की हड़ताल के कारण तकनीकी खराबी आने पर लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। लोगों को बिजली की परेशानी परेशान कर सकती है।

प्रमुख मांगें

- नियमितिकरण
- अधिकारियों के खाली पद भरना

- समय पर डीपीसी होना
- खाली पदों में सेवाएं दे रहे अधिकारियों की तैनाती करना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें