फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जानीपुर में खंभे पर तार बदलते लगा करंट, डेलीवेजर की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- खंभे से नीचे गिरे जोगिंद्र सिंह, जीएमसी में किया गया मृत घोषित
विज्ञापन

- बिना सेफ्टी किट के कर रहा था काम, छह माह पहले हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जानीपुर में बिजली के खंभे पर तार बदलते समय करंट लगने से एक डेलीवेजर की जान चली गई। बुरी तरह झुलसे नाॅर्दनी निवासी जोगिंद्र सिंह (35) को जीएमसी पहुंचाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। साथी कर्मियों ने बताया कि पोल से जैसे ही जोगिंद्र गिरा तो दोबारा होश में नहीं आया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार साल 2000 से अब तक करंट लगने से बिजली कर्मियों की मौत का ग्राफ 120 को पार कर चुका है।

जोगिंद्र सिंह खंभे पर बिजली के तार बदलने के लिए चढ़े थे। जैसे ही उन्होंने तार को खींचा तो करंट का तेज झटका लगा। इससे वह नीचे गिर गए। जोगिंद्र की छह माह पहले शादी हुई थी। जम्मू-कश्मीर पीडीडी, पीडीएल एंड टीडीएल अदर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि घटना काफी दुखद है। कर्मचारी को बिना सेफ्टी किट के बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया गया। रिसीविंग स्टेशन से बिजली बंद थी। इस बारे में पुष्ट भी किया गया था। बावजूद इसके बिजली चालू कर दी गई। कर्मी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। सेफ्टी किट से करंट लगने का खतरा कम रहता है। विभाग को किट मुहैया करवानी चाहिए। पहले भी करंट लगने से कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कब-कब हुईं करंट से मौतें
- 1 जुलाई 202 1: तालाब तिल्लो (कैंप रोड) इलाके में काम करते समय लाइनमैन की करंट लगने से मौत हुई।
- 11 अगस्त 2023 : जम्मू में खंभा गिरने से लाइनमैन की मौत का मामला सामने आया।
- सितंबर 2025 : आरएस पुरा में नीरज गंगोत्रा की करंट की करंट लगने से जान चली गई।
- नवंबर 2025 : मिश्रीवाला में विजय कुमार की तार को ठीक करते करंट लगने से मौत हुई।
- 3 नवंबर 2025 : झिड़ी के पास ट्रांसफार्मर ठीक करते समय शुभम कुमार की गई जान।
- 1 जनवरी 2026 : अरनिया में ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते लाइनमैन फतेह चंद की मौत।
- जनवरी 2026 : उधमपुर में लाइनमैन कुलदीप कुमार की ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते करंट लगने से मौत।
- फरवरी 2026 : तालाब तिल्लो में मोहन लाल की करंट लगने से गई जान।

विभागीय की व्यवस्था पर सवाल
हर बार ट्रांसफार्मरों या फिर तार की मरम्मत करती बार तालमेल का अभाव रहता है। जैसे ही लाइनमैन ट्रांसफार्मर या फिर खंभे में चढ़ते हैं उन्हें संदेश मिलता है कि बिजली बंद कर दी गई है। बावजूद इसके तारों को टच करने पर करंट लगता है और कई बार जान चली जाती है। विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया जा रहा है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान डेलीवेजरों को हो रहा है।

जानीपुर में करंट से कर्मचारी की जान चली गई है। शव परिजन को सौंपा दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
- अरशद कुरैशी, मुख्य अभियंता, बिजली काॅरपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें