फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिसंबर का वेतन जारी न होने पर अध्यापकों ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द वेतन जारी न करने पर आंदोलन का रास्ता अपनाने की दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। सरकारी अध्यापकों ने दिसंबर के वेतन का भुगतान न होने पर रोष जताया है। अध्यापकों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने के कारण उनके सामने घर-गृहस्थी चलाने, बच्चों की शिक्षा, किराया, बिजली-पानी के बिल तथा अन्य आवश्यक खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है।
कई शिक्षकों ने बताया कि लगातार विलंब से मिलने वाला वेतन उनकी मानसिक शांति और कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। अध्यापकों ने प्रशासन और शिक्षा विभाग से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। उनका वेतन रोकना न केवल अन्यायपूर्ण है बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी कमजोर करता है। आज छह तारीख हो गई है लेकिन वेतन अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र वेतन जारी नहीं किया गया तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन का रास्ता अपनाने पर विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने सरकार से अपील की कि वेतन भुगतान में हो रही देरी का तत्काल समाधान किया जाए ताकि वे बिना किसी चिंता के अपने शैक्षणिक दायित्वों का निर्वहन कर सकें। सीईओ शिक्षा विभाग जम्मू अजीत शर्मा ने बताया कि अभी तक जिले के किसी भी शिक्षक का वेतन जारी नहीं हुआ जिसमें मेरा भी नहीं है। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें