फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: टीबी परीक्षणों में तेजी लाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। उपायुक्त सलोनी राय ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल मन्हास और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल सलोच ने टीबी उन्मूलन के मोर्चे पर जिले के प्रदर्शन पर एक विस्तृत पावर प्वाइंट से प्रस्तुति दी।



उपायुक्त ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुरू की गई नि-क्षय मित्र पहल के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की, जिसका उद्देश्य टीबी रोगियों को अतिरिक्त सहायता प्रदान करना और उपचार के परिणामों को बेहतर बनाना है। बैठक के दौरान, उपायुक्त ने परीक्षण की स्थिति, उपचार की सफलता दर और नि-क्षय मित्र पंजीकरण का आकलन किया और अधिकारियों को टीबी परीक्षण का विस्तार करने और नैदानिक सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी के मामलों का शीघ्र पता लगाने और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के लिए बेहतर परामर्श के महत्व पर बल दिया। उपायुक्त ने टीबी उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान तेज करने, परीक्षण बढ़ाने और सामूहिक कार्रवाई करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 15 अक्टूबर, 2025 तक 100 प्रतिशत स्क्रीनिंग कवरेज प्राप्त करने के लिए निकट समन्वय में काम करने के निर्देश दिए। जिला परिवहन अधिकारी को टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान और उपचार के लिए जिले भर में समर्पित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और गहन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने आम जनता से टीबी रोगियों की सहायता करने और टीबी मुक्त भारत के राष्ट्रीय मिशन में योगदान देने के लिए स्वेच्छा से नि-क्षय मित्र के रूप में पंजीकरण कराने का भी आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें