फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण के लिए स्थाई इंतजामों पर जोर

Thu, 18 Sep 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावितों को नुकसान के अनुसार राहत मुहैया करवाने पर जोर दिया है। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में डा. सिंह ने पहले नुकसान की पूरी रिपोर्ट हासिल की और उसके बाद प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन


डा. सिंह ने कहा कि बाढ़ से साल दर साल नुकसान हो रहा है। ऐसे में बेहतर है कि प्रशासन बाढ़ नियंत्रण के स्थाई प्रबंधों पर ध्यान दे। इसके लिए दूरगामी योजनाएं तैयार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों तक राहत पहुंचाने की प्रक्रिया में स्थानीय प्रतिनिधियाें को भी शामिल किया जाए। इसके अलावा समय समय पर समीक्षा बैठकें की जाएं ताकि सभी लोगों तक राहत सामग्री व राशन पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


बैठक के दौरान हीरानगर के विधायक दुर्गादास ने कहा कि हीरानगर तहसील में बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान होता आ रहा है। ज्यादातर दरिया और दरियाई नाले हीरानगर के कंडी व सीमावर्ती इलाकों से होकर बहते हैं।

बसोहली विधायक जगदीश राज सपोलिया ने कहा कि बसोहली विधानसभा क्षेत्र में भी नुकसान हुआ है लेकिन कई इलाके बेहद सुदूरवर्ती होने की वजह से पूरा आंकलन नहीं किया जा सका है।

बैठक के दौरान बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य सेवाओं से संबंधित विभागों ने बारिश की वजह से हुए नुकसान की रिपोर्ट सौंपी। जिला उपायुक्त डा. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि जिले में नुकसान की मुकम्मल रिपोर्ट जल्द ही तैयार कर ली जाएगी। प्रभावितों तक राहत पहुंचाने में किसी भी तरह से कोई असर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें