जम्मू से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण उसे वापस उतारा गया। विमान के यात्रियों को अब शनिवार सुबह नई दिल्ली रवाना किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 822 ने शुक्रवार को अपने निर्धारित समय शाम 4.05 बजे उड़ान भरी, लेकिन, विमान में हलकी खराबी आने के कारण विमान के चालक ने उसे वापस जम्मू एयरपोर्ट के रनवे पर उतार दिया।
एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि पायलट को लगा कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी है तो उन्होंने विमान वापस उतारने की इजाजत मांगी और विमान फिलहाल जम्मू एयरपोर्ट पर ही है।