फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजफायर उल्लंघन: पाक की ओर से हुई गोलाबारी में इस महीने 11 लोगों की मौत

Sun, 23 Jul 2017 11:43 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
जुलाई महीने में एलओसी पर पाक की गोलाबारी में नौ जवानों समेत 11 लोगों की मौत हुई है। 16 लोग घायल हुए हैं। केवल राजोरी जिले में दो दर्जन मकानों सहित 35 निर्माणों को नुकसान पहुंचा है। लगभग चार हजार लोगों ने विस्थापन किया है।
विज्ञापन


सेना के एक अधिकारी ने बताया कि पाक की ओर से सीजफायर उल्लंघन की आड़ में ज्यादा से ज्यादा आतंकियों को धकेलने की साजिश की जा रही है। इस वजह से एलओसी पर लगातार गोलाबारी की जा रही है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर से लगने वाली नियंत्रण रेखा पर पिछले कई दिनों से लगातार सीजफायर उल्लंघन की घटनाएं हो रही है। पाक की ओर से सीजफायर उल्लंघन के लिहाज से सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाके पुंछ और राजोरी जिले के रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें