केजी से पांचवीं तक की कक्षाएं शुरू
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर संभाग के स्कूलों में केजी से पांचवीं तक की कक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। सरकारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हुईं। छात्रों और कर्मचारियों को संक्रमित होने से बचाने के लिए दिशा निर्देशों को सख्ती से पालन किया जा रहा है। अभी भी कुछ स्कूलों ने छात्रों को आने के लिए नहीं कहा है क्योंकि वे अभी तक सावधानी बरत रहे हैं। वहीं लंबे समय बाद स्कूल पहुंचे बच्चों के चेहरे पर खुशी दिख रही थी।