फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटने से गल्क में बिजली गुल

Sun, 19 Jul 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन टूटने से गल्क गांव में बिजली सप्लाई ठप रही। इससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एसटी लाइन पर एक दो स्थानों पर पेड़ गिरे थे, जिससे लाइन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद ठीक कर बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई है। गल्क निवासी सोम प्रकाश शास्त्री, राजकुमार, संजीव गोस्वामी, सतपाल शर्मा, साहिल गुप्ता, जीवन त्रडाल ने बताया कि बिजली विभाग उनके गांव को पिछले काफी अर्सा से परेशान कर रहा है।

एचटी लाइन में जरा सा फाल्ट आता है, तो गल्क की बिजली बंद कर दी जाती है, जबकि अन्य गांवों की बिजली चलती रहती है। वीरवार की दोपहर तीन बजे के करीब बिजली सप्लाई अचानक बंद हो गई। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। दूसरे दिन भी काम नहीं हो सका। यदि समय पर ही काम होता, बिजली वीरवार की शाम को ही बहाल हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें