फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से जनजीवन प्रभावित, खंभा गिरने से बंद रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। शुक्रवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने जहां एक तरफ किसान वर्ग को राहत दी तो दूसरी तरफ लोगों को परेशानियां भी झेलनी पड़ीं। सुबह चली आंधी के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
अंजी निवासी संजय ने बताया कि जैसे ही तेज हवा चली, बिजली बंद हो गई। सुला निवासी किसान अशोक कुमार ने बताया कि बारिश से भिंडी, लौकी, करेला जैसी सब्जियों को संजीवनी तो मिली ही है वहीं फलों में संतरा, किन्नू, अमरूद की फसल को भी फायदा हुआ है। आने वाले दिनों में अगर एक और बारिश हो जाती है तो फसलों के लिए ये वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखनूर के तड़ा से सब्जी बेचने पहुंचे संजय ने बताया कि अगर बारिश न होती तो उनका काफी नुकसान होना था। अब सब्जियों की अच्छी उपज होगी। वहीं, तेज हवा चलने से ऋषि चौक के पास स्थित बिजली का एक खंभा गिरने से नगर में बिजली आपूर्ति बंद रही। सुबह बंद हुई आपूर्ति दोपहर को एक बजे बहाल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें