जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में रविवार को दसवें दिन भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। टावरों और बिजली की तारों की मरम्मत का काम देर शाम तक चलता रहा। विभाग सोमवार तक बिजली आपूर्ति होने की संभावना जता रहा है।
पिछले दिनों बारिश और बर्फबारी के कारण ठाठरी में दो और साईंबुड़ी में छह टावर गिर गए थे। इसके बाद से बिजली आपूर्ति बाधित चल रही थी। इससे हजारों लोगों को परेशानी पेश आ रही थी।
नौ दिनों से किश्तवाड़ जिले में बिजली नहीं थी। मौसम खराब रहने के कारण मरम्मत कार्य प्रभावित हुआ।
मरम्मत कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही समस्या का निदान किया जाएगा। सोमवार को बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -सुधीर गुप्ता, मुख्य अभियंता पीडीडी