फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 17 केएएस अधिकारी इधर से उधर, नरेंद्र बाली बने राज्य सूचना आयोग के नए सचिव

Mon, 18 Feb 2019 12:39 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • धनंतर सिंह जम्मू के नए आरटीओ बनाए गए
  • जगदीश चंद्र श्राइन बोर्ड में डिप्टी सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर सरकार ने केएएस काडर के 17 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सूचना विभाग के विशेष सचिव नरेंद्र सिंह बाली का तबादला कर उन्हें राज्य सूचना आयोग में सचिव के पद पर तैनात किया गया है। श्रम एवं रोजगार विभाग के विशेष सचिव एजाज अहमद भट्ट का तबादला कर उन्हें बागवानी विभाग कश्मीर का निदेशक बनाया गया है। 
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव चौधरी रशीद आजम इंक्लाबी का तबादला कर उन्हें परिवहन विभाग का विशेश सचिव बनाया गया है। राज्य सूचना आयोग के सचिव अशोक कुमार पंडिता का तबादला कर उन्हें सूचना विभाग के अतिरिक्त सचिव बनाया गया है।

 बागवानी विभाग कश्मीर के निदेशक मंजूर अहमद कादरी का तबादला कर उन्हें जेएंडके बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेस का सचिव बनाया गया है। श्रीनगर के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त डा. मेहराजउद्दीन राथर का तबादला कर उन्हें खाद्य विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन


मंडलायुक्त कश्मीर कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त डॉ. अब्दुल सलाम मीर का तबादला कर उन्हें पशु पालन विभाग कश्मीर का निदेशक बनाया गया है। ग्रामीण विकास विभाग कश्मीर में संयुक्त निदेशक पूर्णिमा मित्तल का तबादला कर उन्हें श्रीनगर का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त बनाया गया है। 

राज्यपाल के सलाहकार के ओएसडी तसद्द़ुक हुसेन मीर का तबादला कर उन्हें मंडलायुक्त कश्मीर के कार्यालय में अतिरिक्त आयुक्त तैनात किया गया है। पुंछ के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त कृष्ण लाल का तबादला कर उन्हें राज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। आरटीओ जम्मू दीप राज का तबादला कर उन्हें वन विभाग में अतिरिक्त सचिव तैनात किया गया है। 

राज्यपाल सचिवालय में अतिरिक्त सचिव धनंतर सिंह का तबादला कर उन्हें आरटीओ जम्मू बनाया गया है। कटड़ा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जगदीश चंद्र का तबादला कर उन्हें श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड में उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। 

एसडीएम दुरबुक रिगझिन स्पालगन का तबादला कर उन्हें लेह का सहायक आयुक्त राजस्व तैनात किया गया है। श्रीनगर विकास प्राधिकरण के उप निदेशक सईद अब्दुल कासिम का तबादला कर उन्हें नगर निगम श्रीनगर का संयुक्त कमिश्नर बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें