फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेरह सौ मेगावाट बिजली की बढ़ी मांग, हांफने लगा सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली की कमी बताकर पल्ला झाड़ रहा विभाग, सड़क पर टहल रात गुजारने को मजबूर तीर्थयात्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के बीच जम्मू-कश्मीर में 1300 मेगावाट तक बिजली की मांग बढ़ गई है। खपत बढ़ने से ओवरलोड की समस्या आ रही है। इससे विभागीय सिस्टम हांफने लगा है। आधार शिविर भगवती नगर और आसपास इलाके में ठहरे यात्री बिजली कटौती से सोमवार रात भर परेशान रहे। शहरवासियों को भी समस्या आई। वहीं, विभाग बिजली की कमी बताकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।

जम्मू-कश्मीर में निर्बाध आपूर्ति के लिए 2800 मेगावाट बिजली की जरूरत है। इसमें जम्मू संभाग को 1500 और कश्मीर को 1300 मेगावाट बिजली चाहिए। इस समय जम्मू और कश्मीर को कुल 1500 मेगावाट बिजली मिल पा रही है। इसमें 800 मेगावाट की आपूर्ति जम्मू संभाग और 700 मेगावाट कश्मीर को दी जा रही है। इसके चलते शहरों में भारी कटौती हो रही है। नगरवासियों को 12 से 14 घंटे आपूर्ति मिल पा रही है। सबसे बुरा हाल तो इस समय अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का है। बिजली कटौती से ये लाेग पूरी रात सड़क पर टहलकर गुजारने को मजबूर हैं। हालांकि यात्री निवास पर प्रशासन की ओर से जेनरेटर आदि की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह इंतजाम नाकाफी है। यहां पर जितने यात्री ठहरे हैं, उससे कई गुना लोग आसपास के इलाकों में रुके हुए हैं। इन्हें सबसे अधिक बिजली कटौती से परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

ऐसे कट रहीं लोगों की रातें
भगवती नगर यात्री निवास में ठहरे रामगोपाल, रामदेवी, आशीष कुमार, अनुज वर्मा आदि ने बताया की सोमवार की देर शाम से ही बिजली गुल रही। रात साढ़े 11 बजे के बाद बिजली आई, लेकिन वोल्टेज इतनी कम थी कि पंखे केवल चल रहे थे, नहीं आ रही थी। शहर की नई बस्ती, गोरखा नगर, नानक नगर, पंजतीर्थि, भगवती नगर, पुरानी मंडी, सतवारी, गंग्याल, चट्ठा, छन्नी, सैनिक कॉलोनी, जानीपुर जैसे इलाकों में बिजली के अघोषित कट लगे। पूरी रात बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। लोग छतों पर टहलकर रात काट रहे हैं।

बिजली की कमी के कारण पूरे जम्मू शहर में कटौती करनी पड़ रही है। जैसे ही पर्याप्त मात्रा में बिजली मिलेगी, आपूर्ति 24 घंटे बहाल कर दी जाएगी।
संदीप सेठ, चीफ इंजीनियर, बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें