फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली कटौती से लोग रात में भी जागने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। आए दिन तेज तूफान और बारिश के चलते सांबा के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। रात के समय बिजली की कटौती से गर्मी के मौसम में लोग जागने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सांबा के चक मंगा रकवाल, इंदिरा कॉलोनी और वार्ड नंबर 13 के लोगों का कहना है कि तूफान और बारिश होते ही बिजली बंद हो जाती है। बार-बार बिजली विभाग के कर्मियों को शिकायत करने पर भी रात भर बिजली बहाल नहीं की जाती। स्थानीय निवासी खेमराज, राहुल कुमार, संजय सिंह, रवि कुमार व विशाल कुमार ने कहा कि में बीते कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण बिजली की समस्या बनी हुई है। तूफान चलते ही बिजली कट जाती है लेकिन मौसम सामान्य होने के कई घंटों बाद भी बिजली विभाग के कर्मी बुलाने पर बिजली बहाल करने नहीं आते। लोगों का कहना है कि रात के समय तो विभाग का कोई कर्मचारी फोन ही नहीं उठाता। इसके चलते गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और अस्वस्थ लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने पीडीडी विभाग और प्रशासन से मांग की है कि गर्मी के मौसम में लोगों को अबाधित बिजली की आपूर्ति की जाए, जिससे लोग परेशान न हों।
बॉक्स
तेज तूफान और बारिश के कारण कई जगहों पर खंभों और तारों को नुकसान हुआ है। तकनीकी फाल्ट को ढूंढकर बिजली बहाल करने में कई बार समय लग जाता है। रात को अंधेरा होने कारण कई बार बिजली बहाल नहीं हो पाती। फिलहाल खराब मौसम के चलते प्रभावित इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जोगिंदर कुमार, कनिष्ठ अभियंता पीडीडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें