फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विजयपुर क्षेत्र में पाइप लीक होने से व्यर्थ बह रहा पानी

Mon, 02 Jun 2025 01:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। ओल्ड विजयपुर नहर के पास जल शक्ति विभाग की ओर से लगाई गई पाइपलाइन से पानी लीक हो रहा है। इस लीकेज से पानी व्यर्थ बह रहा है जबकि आम लोग इस गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इससे जल प्रदूषण हो रहा है और जलभराव से सड़क भी टूट रही है।
विज्ञापन

भीषण पेयजल संकट के बावजूद अधिकारी पानी की बर्बादी को नहीं रोक पा रहे हैं। पाइपलाइन में कई जगह लीकेज होने से अमृत व्यर्थ बह रहा है जबकि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। क्षेत्र के राकेश कुमार, सुभाष चंद्र, तीर्थ राम, दीपक कुमार आदि लोगों ने बताया कि पिछले दो माह से पाइप से लगातार पानी बह रहा है।
बताने पर विभाग के अधिकारियों ने पाइपलाइन को सुधारा भी था लेकिन कुछ दिन के बाद फिर से पानी लीक होने लगा। क्षेत्र के लोगों ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से लीकेज बंद करने मांग की है ताकि लोगों के घरों में पानी समय पर पहुंच सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें