पौनी। बिजली विभाग ने बुधवार को जेई संदीप कुुमार और अरुण गुप्ता के नेतृत्व में कस्बे में एक अभियान चलाया है। इस दौरान टीम ने बाजार में एक लाख से ज्यादा बिल का भुगतान नहीं करने वालाें और बिजली चोरी करने वालों के कनेक्शन काटे हैं।
कार्रवाई के दौरान एक सब्जी वाली दुकान का कनेक्शन काटने पर दुकानदार ने विरोध जताया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुकान के मालिक को नोटिस भेजा गया था, लेकिन अभी तक बिल अदा नहीं किया है। उन्होंने बताया कि एक लाख रुपये से ज्यादा बिल वाले दुकानदारों को पंद्रह दिन पहले नोटिस भेजे गए हैं।