फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाल सर्किट में खराबी से बिजली कटौती जारी

Sun, 05 Apr 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
220 केवी सलाल सर्किट एक के दोमेल के करीब टावर में खराबी के चलते जम्मू संभाग में बिजली की सप्लाई शनिवार को भी कई इलाकों में प्रभावित रही। टावर में आई खराबी से ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन से करीब चालीस मेगावाट कम बिजली की सप्लाई हो पा रही है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ग्लेडनी ग्रिड स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाकों जिसमें गांधीनगर, शास्त्री नगर, सैनिक कालोनी के कुछ हिस्से, पुराने शहर के कुछ हिस्से, वजारत रोड और बाड़ी ब्राह्मणा और अखनूर के कुछ हिस्सों में बिजली की अतिरिक्त कटौती करनी पड़ रही है।

खराब मौसम से भी शहर और इसके बाहरी कई इलाकों में बिजली ढांचा प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में ट्रांसफार्मर जलने की सूचना भी है। बिजली के खंभों और लाइनों के प्रभावित होने से भी बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है। बिजली की आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल आपूर्ति पर भी सीधा असर पड़ा है।
विज्ञापन


बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू के चीफ इंजीनियर अजय गुप्ता का कहना है कि सलाल स्टेशन के दोमेल के करीब टावर में खराबी आने की वजह से समस्या पेश आई है। उनका कहना है कि रविवार को मौसम साफ रहा तो मरम्मत कार्य पूरा हो सकेगा और बिजली की आपूर्ति को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें