फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बिजली कारपोरेशन के डेलीवेजरों को किया जाए नियमित

विज्ञापन
विज्ञापन
- एमडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। आल जेएंडके पीडीएल, टीडीएल एंड अदर वर्कर्स यूनियन ने नियमितीकरण की मांग के समर्थन में एमडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अध्यक्ष अखिल शर्मा ने कहा कि डेलीवेजरों को जल्द नियमित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 557 कर्मचारियों को नियमित करने की बात थी। 109 लोगों के कागज पूरे न होने के कारण नियमित नहीं किया जा रहा है। अन्य को आयु वर्ग के आधार पर बांट दिया गया है। नियमितीकरण का लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कर्मचारियों को नियमित किया जाए। लंबे समय से कर्मचारी नियमित होने की आस में बैठे हैं। कम मानदेय में सेवाएं देना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि एसआरओ 109 के तहत भी बिजली कारपोरेशन के गठन के समय नियम निर्धारित किए गए थे। इसमें नियमितीकरण करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सुरक्षा किट मुहैया करवाई जाए। इस मौके पर शाम जीत, पिंकी, बिलाल अहमद, स्वामी राज और योगराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें